Showing posts with label Lord Shiva. Show all posts
Showing posts with label Lord Shiva. Show all posts

Saturday, June 16, 2012

भोले



छोटे छोटे भक्तो की बड़ी परीक्षा
दया करो भोलेनाथ कृपा करो भोले|

तेरी ही इक्षा में सबकी है इक्षा
दया करो भैरव कृपा करो भोले|

अपने भक्तो की करो तुम ही रक्षा
दया करो शशिधर कृपा करो भोले|

छोटी है झोली दे दो थोड़ी भिक्षा
दया करो गंगाधर कृपा करो भोले|

तुम हो सर्वेश्वर मिली यही शिक्षा
दया करो नीलकंठ कृपा करो भोले|

अपने बच्चों की करो तुम सुरक्षा
दया करो शम्भू कृपा करो भोले|

तेरे कृपा की करे हम प्रतीक्षा
कष्ट हरो बमबम कृपा करो भोले|

अज्ञानी हैं हम दे दो थोड़ी दीक्षा
दया करो पिनाकिन कृपा करो भोले|

लोगो की पीड़ा से ह्रदय मेरा रोता
दया करो दयालु कृपा करो भोले|

अपने ही आँशु से चरण तेरा धोता
दया करो त्रिलोचन कृपा करो भोले|

हुयी कोई गलती तो तुझसे ये बोले
क्षमा करो रूद्र दया करो भोले|

रूठे हो तुम हम जतन से मनाये
मान जाओ सदाशिव आँखे खोलो भोले|

जिन्हें तुमने रुलाया तुम्ही हंसाओ
कृपा करो उमापति दया करो भोले|

भंवर में हो नैय्या तो पार लगाओ
कृपा करो शंकर दया करो बोले|

हरहर बमबम|

- अमिताभ रंजन झा