Monday, April 13, 2015

बिहार बनाना है

बिहार बनाना है

माँ सीता के हम हैं बच्चे।
गुरु गोविन्द के सैनिक सच्चे।।
महावीर से पायी शक्ति।
बुद्धा ने दी ज्ञान की भक्ति।।
आर्यभट्ट से मिली है दीक्षा।
चाणक्य से नीति की शिक्षा।।
हमने मन में ठाना है,
समृद्ध बिहार बनाना है।।

हर कोने में दुनिया के बिहारी।
अपने मेहनत से सब पे भारी।।
कन्धों पे हमारे कर के सवारी।
आगे बढ़ रही सृष्टि ये सारी।।
है अब अपने बिहार की बारी।
चल पड़ी है विकास की गाड़ी।।
जुबाँ पे एक ही गाना है,
उद्यमी बिहार बनाना है।।

गांव शहर में अलख जगाना।
कृषि कंप्यूटर उद्योग बढ़ाना।।
हर नौजवान को श्रमी बनाना।
हर बुराई समाज से मिटाना।
आगे ही आगे है बढ़ते जाना।।
हम उद्यमी हमसे है ज़माना।
हाथों में हाथ थामा है,
सपनों का बिहार बनाना है।।

- अमिताभ झा


No comments:

Post a Comment