Sunday, March 24, 2013

Vier - Null

फियर नूल
Today India white-washed Australia in Cricket and I SHOUT Vier - Null (फियर - नूल).

(In German Vier is Four and Null is 0! V is said as F.)

Some memory:
In 2010 Football (Soccer) world cup Germany had beaten stong competitor Argentina 4 - 0 to reach the semi-final. I witnessed the grand celebration in Esslingen. I was walking on a small street on HirshclandStr near Hirsch Apotheke in Oberesslingen. I saw a small kid (three or fours years) just telling me vier null! I could see the passion and spirit in his eyes which was not new. Once I had same spirit for Cricket!

Esslingen Soccer Celebration Videos








There is Ram (God) in Harami


Hinduism says there is Ram (The incarnation of God) in every living. In hindi or urdu Harami is the word for Bastard. This word too have Ram in it. One should not hate such kids, instead help!

Saturday, March 16, 2013

पटना न्यू मार्केट - फ़्रंकफ़र्ट मेसे


पिछले हफ्ते जर्मनी के फ़्रंकफ़र्ट (माईन)में एक विज्ञान मेल में गया। रंग और रौशनी से नहाया हुआ। बेहद खुबसूरत बड़े छोटे स्टाल। नए प्रोडक्ट्स जिसे देखकर मुंह से निकले वाँव, अद्भुत! लोगो की भीड़। पांव रखने की जगह नहीं। एक स्टाल पे बहुत भीड़ थी। मैं भी पीछे खड़ा हो गया। प्रोजेक्टर पर एक शख्स नए प्रोडक्ट्स दिखा रहा था। वही भीड़ में एक आदमी पर नजर टिकी। ब्लैक सूट, हाथ में आई पैड। जैसे जैसे प्रोजेक्टर पर इमेज आते वो फोटो लेते जाता। स्क्रीन दर स्क्रीन। एक पल नजरे मिली फिर वो दुसरे स्टाल की तरफ बढ़ गया। आँखों ने अलग तरह का चोर देखा और चोरी भी। पुरानी बात याद आ गयी।


बात उन दिनों की है जब मैं हाई स्कूल में था। पटना के न्यू मार्केट में लगभग रोज का आना जाना था हर छोटे बड़े सामान के लिए। एक दिन की बात है, मैं मार्किट के पतली गली में घूम रहा था। ये वो जगह है जिसके के एक छोड़ पर हनुमान मंदिर है और दुसरे पर सब्जी बाजार। आधी सड़क पर कब्ज़ा दोनों तरफ दुकानदारो का, चौकी डाल दी, भरे बोरे रख दिए, ऊपर प्लास्टिक डाल दिया। और छोटे छोटे ठेले वाले सड़क के बीच में ठेले लगा देते। मार्केट में पांव रखने की जगह नहीं मिलती।

एक ठेले वाले से एक नेल कटर लिया। दूकानदार चौदह पंद्रह साल का लड़का ही था। उसको दस का नोट दिया। उसके पास खुदरा नहीं था। तभी एक और आदमी ठेले पर आया। लम्बा , दुबला पतला, सांवला। मटमैला सा धोती कुरता पहने। वो भी सामान देखने लगा। लड़के ने जो दाम बताया वो सुन कर जाने लगा। लड़का मुझसे बोला खुदरा ले के आते हैं। इधर लड़का गया और उधर वो आदमी वापस आया और झट से कुछ सामान ठेले से उठाया, कुर्ते के जेब में डाला. एक पल नजरे मिली और वो तेज कदम से भीड़ में गायब हो गया। ऐसा मैंने कभी देखा नहीं था। आँख के सामने चोरी दखी थी और चोर को भी। इस से पहले चोर के बारे में सुना था, अखबार में पढ़ा था। और चोर शब्द सुन कर सिहरन होती थी। पर उस समय जो देखा, स्तब्ध रह गया। चोर हमारी तरह इंसान निकला। एक पल के लिया सोचा हल्ला करूँ, चोर चोर। पर तरस आया, एक दो रूपये के सामान की बात थी।



-अमिताभ रंजन झा

Saturday, March 9, 2013

बौवा, लाल, बड़का, छोटका, नूनू, पढ़ुआ

गांव में कभी नाम लगाया जाता था। दो दोस्त एक दुसरे के लिए एक ही नाम का प्रयोग करते थे। स्नेह, प्रेमकुमर, गुलाबजल, डिअर।

कि स्नेह - त - हाँ स्नेह, कि प्रेमकुमार - त - हाँ प्रेमकुमार, कि गुलाबजल - त - हाँ गुलाबजल, कि डिअर - त - हाँ डिअर।

घर घर में नामकरण का भी रिवाज होता था। कितने सारे पुकारू नाम। बूरहा, बौवा, लाल, बड़का, छोटका, छोटू, नूनू, पढ़ुआ। बाबा, दादा, नाना, कक्का, मामा, पीसा, मौसा, भाईजी सबके लिए।

बौवा नाम तो हर घर में हर जनरेशन में होता। बौवा भाईजी, कक्का, मामा। बगल के बूढ़ा बाबा दरवाजे पर पुकार लगाते "बौवा छी यौ"? एक साथ आवाज आती हाँ भाईजी, हाँ कक्का, हाँ बाबा।

जो बूढ़े होते वो बूरहा भय्या, कक्का, पीसा, मामा, मौसा।

जो बड़े वो बड़का। छोटे छोटका, छोटे, छोटू, नुनू। जो मंझले वो लाल। जो ज्यादा पढ़े लिखे विद्वान वो पढ़ुआ।

शिक्षा या व्यवसाय के हिसाब से भी नाम। मुखिया, मास्टर, मनेजर, डॉक्टर, इंजिनियर, वकील, ओभरसियर।

स्त्रीलिंग भी होता। बडकी दाय, दादी, नानी, काकी, मौसी, मामी, दीदी। डॉक्टर काकी, वकील मामी।

नामकरण के अनेक कारण होते। संजुक्त परिवार होता था, बड़ा सा। एक घर में दस कक्का। एक कक्का कभी बोले, बाबूजी के कहियौन कक्का बजा रहल छैथ। बाबूजी पूछे "कून कक्का"? इंजिनियर कक्का!
अपने से बड़े का नाम लेना कुसंस्कार माना जाता, ये दूसरा कारण। और जब ये कोई पुकारू नाम लेकर पुकारता तो समझ जाते, कोई घर का है। बहार वाले फॉर्मल नाम बुलाते। ये अलग फायदा।

घर आई नयी बहू का भी नया नाम रखा जाता। उमरावती, कुसुमावती, कलावती, पद्मावती, राधे बौवासीन, श्यामा बौवासीन। उद्देश्य शायद ये कि उनका ससुराल में आना नए जनम की शुरुवात। सो नया नाम। दूसरा कारण ये कि जो उनका नाम होता वो पहले से घर में किसी का होता।

घर में जो काम करनेवाली होती उनका नाम उनके गांव से नाम से जोड़ कर बनता। भज्परौल वाली, रामनगर वाली।

समय बदलना शुरू हुवा। दादी माँ, काकी माँ का प्रचलन शुरू हुआ। हम कक्का, मामा, दीदी, भाईजी को नाम से बुलाने लगे।

हम बड़े होते गए। शिक्षा और नौकरी के लिए घर से, रिश्तों से दूर होते गए। हमारे बच्चे उस अपनापन से दूर।

पता भी नहीं चला कि कब हम पिज़्ज़ा, बर्गर, कोका कोला, लेज़, पेस्ट्री पर पलने वाले नुक्लेअर फॅमिली बन गए।

अब सारे रिश्तेदार को नाम के साथ पुकारते हैं बच्चे।

नितीश कक्का का जन्मदिन है आज, फेसबुक पर विश कर दीजियेगा।

- अमिताभ रंजन झा

Monday, February 25, 2013

पटना के अजायल मॉडल

पटना के मंदिरी मोहल्ला में बचपन गुजरा। एक साहूजी थे। उनके बारे में सुना कि एक समय था, वो बिलकुल फक्कर थे। एक बड़े साहूजी के यहाँ काम करते थे। जब पटना में बाढ़ आया तो, राहत का सामान कुछ इधर कुछ उधर कर के कुछ पूंजी जमा कर ली। अपना छोटा दुकान खोल लिया, किराने का। एक गाय खरीद लिया, दूध भी बेचते पानी के साथ। जमीन का छोटा टुकड़ा भी ले लिया और छोटा घर बना लिया एस्बेस्टस का। थोड़ा पूंजी और जमा हुआ, एस्बेस्टस निकलवा के पक्का घर। फिर एस्बेस्टस से फर्स्ट फ्लोर पर एक कमरे का घर। उसको किराये पर दे दिया। किरायेदार को दूध और किराना का भी सामान बेचते, उधारी में। कुछ समय बाद किरायेदार की शादी तय हो गयी। बोला एक कमरे में गुजर न होगा। साहूजी एस्बेस्टस का एक और कमरा बनवा दिए। फिर दो से चार कमरा हो गया कुछ समय में, दुसरे किरायेदार के लिए। फिर अपने उनका परिवार बड़ा होने लगा। तो ऊपर का एस्बेस्टस निकाल के पक्का बना दिए फर्स्ट फ्लोर को और सेकंड फ्लोर को एस्बेस्टस का बना दिए। लास्ट टाइम देखा था तो उनका घर चार फ्लोर पक्का था और पांचवा फ्लोर एस्बेस्टस का। दुकान भी बड़ा हो गया था और गाय की संख्या भी बढ़ गयी थी।

आज मैं सॉफ्टवेर आर्किटेक्ट हूँ। दस साल में कितने सारे प्रोजेक्ट की। सारे प्रोजेक्ट साहूजी के घर का मॉडल, एकदम अजायल!

और ये मॉडल पूरा पटना और पूरा इंडिया में मिलेगा।

ध्यान देने योग्य बात है कि साहूजी का घर साढ़े चार तल्ले तक खीच पाया क्योंकि नींव मजबूत होगा। सो प्रयास होना चाहिए कि नींव मजबूत हो।

- अमिताभ रंजन झा

I grew up at Mandiri area in Patna. There used to be a Sahuji. Sahuji is a word used for person belonging to business community. There was a time when he was pennyless. He used to work at a rich Sahuji's shop. Then came the big flood in Patna during seventies. He could manage to earn some capital by doing monkey business with flood relief packages. In short, as soon as the relief bags were dropped he could grab them and then hide them. Later he used to sell and earn money.

With the money he could open a small grocery shop. Also he bought a piece of land and constructed a small house with Asbestos roof. Slowly his capital grew. He removed the Asbestos and moulded his house roof with concrete. And he constructed one room house with asbestos on first floor and given it for rent. Also he offered grocery to the renter and others on monthly credit. After sometime, the renter got engaged with a girl. He said, one room is insufficient. So Sahuji constructed one more room for him. Later he constructed more rooms and gave for rent too. Time came when his family also became bigger. He made the second floor concrete and moved asbestos to third floor. Last time when I saw, his house was having four concrete floors and an asbestos flat on top.

Today, I am a software Architect. In last decade, I have delivered many projects. Interestingly all the projects I have done followed the Sahuji's house model, pure Agile!

You will find this model in whole Patna and in every corner of India.

Agile Patna, Agile India!

One thing need to be noticed that Sahuji's house could be extended to four and half storeys because the foundation was strong.

Moral: Work on basics and make the foundation strong!

Wiki - Agile:
Agile software development is a group of software development methods based on iterative and incremental development, where requirements and solutions evolve through collaboration between self-organizing, cross-functional teams. It promotes adaptive planning, evolutionary development and delivery, a time-boxed iterative approach, and encourages rapid and flexible response to change. It is a conceptual framework that promotes foreseen interactions throughout the development cycle. The Agile Manifesto[1] introduced the term in 2001.

Sunday, February 17, 2013

Photography Cheet Sheet



This is photography cheet sheet I created from my experience in past three years with Cannon EOS 550D.

You can start with this guideline. This may not work exact sometimes. As the photo is darker/brighter, accordingly try increasing/decreasing Shutter (Tv), Aperture (Av) values till you get the sweet spot.


Happy photography!




Monday, February 4, 2013

बेडिंग



जमाना सचमुच बदल गया है।

किसी को याद है बेडिंग और बेडिंग कसने की? चलिए चलते हैं कुछ दशक पहले।

अब हम सफ़र के वक़्त बेडिंग ले के नहीं चलतेहैं। पिछली बार आप कब चले थे बेडिंग ले के?

मैं अंतिम बार लाया था 1998 में जब पटना से बैंगलोर आ रहा था, पहली बार यूपी बिहार से बाहर निकला था वो भी 3000 किलोमीटर दूर। एक हफ्ते में घर याद आने लगा था। याद है, एक दिन बाबूजी से फ़ोन पर बात करते करते फ़ोन बूथ में ही रो पड़ा था। एक ही रट, नहीं रहना है यहाँ, मुझे वापस आना है। बाबूजी की आवाज भी भर्रा गयी थी, पर समझाते रहे बेटा पटना में कुछ खास फ्यूचर नहीं होगा तुम्हारा। पंद्रह साल हो गए, साबित हो गया, बाबूजी सही थे। बैंगलोर ने बहुत कुछ दिया है। एक कविता से आभार प्रकट करने की कोशिश की - "सपनो का शहर बैंगलोर "।

खैर बेडिंग पर वापिस आते हैं।

याद है, उन दिनों जहा भी जाना होता, बेडिंग ले जाना तय था।

आज कल के पीढ़ी को शायद पता न हो सो थोड़ी विवरण की कोशिश करता हूँ।

बेडिंग बोरिया बिस्तर ढोने का सामान। कही जाये तो सोने की परेशानी नहीं। बेडिंग मोटे कपड़े का होता था। छे सात फुट लम्बा और तीन चार फुट चौड़ा। गहरे कलर का। विपरीत छोरों पर डेढ़ दो फुट का खोल होता। इसमें तोशक के लम्बाई के विपरीत छोड़ घुसाए जाते। फिर दो बेल्ट होते सात आठ फुट लम्बे, बंधने के लिए। और एक कपड़े का ही हैंडल होता, पकड़ के उठाने के लिए।

यात्रा से पहले बेडिंग खोजा जाता। फिर अखबार जमीन पर बीछा कर उसको ऊपर रखा जाता। सबसे नीचे सतरंजी। फिर तोशक। ठीक से मोड़ के। तोशक बेडिंग से चौड़ा होता था। तो उसको हुनर से मोड़ना होता था। जाड़ा हो तो रजाई। फिर बिछाने का चादर, ओढ़ने का सिल्केन चादर। अब बारी तकियों की। उन्हें बेडिंग के लम्बाई के दोनों विपरीत छोरो पर के खोल में घुसाया जाता। फिर अखबार में लपेट कर हवाई चप्पल। पूरा ठस्सम ठस्स।

अब उसको बांधना।

तरीके से दोनों विपरीत छोरों को मोड़ा जाता। फिर एक छोड़ अन्दर और दूसरा उसके ऊपर। फिर बेडिंग बेल्ट कसना। एडजस्ट करना। उसके ऊपर बैठ के, कोहनी से, घुटना से किसी तरह दबाना की साइज़ कम जाये। फिर बेल्ट को इस तरह फसाना की यात्रा में बेल्ट पकड़ के उठाने वक़्त खुल न जाये।

बेडिंग कसना कला है कला। सबके बस की बात नहीं। बल भी चाहिए और बुद्धि भी।

छोटा था तो बगल के चाचा लोग मदद करते। बड़ा हुआ तो भय्या लोगो को बुलाता। जाता बुलाने। जा रहे हैं बाहर। बेडिंग कसना है। वो तुरत राजी। बल प्रदर्शन का मौका कौन छोड़ता है। और अच्छा पडोसी का फर्ज भी निभ जाता। वापस लौटने पर उनके लिए देहाती पेंडा, लड्डू, खाजा, अमरुद कुछ भी सौगात ले आते। अगली बार भी तो बेडिंग बंधवाना होता था।

फिर हम खुद बड़े हो गए। बेडिंग कसने के कला में धुरंधर। अब तो वो कला गया, कब के भूले। पर शायद बेडिंग कसना भी तैराकी की तरह है। आप कभी नहीं भूलते। लगता है भूल गए, पर भूलते नहीं।। वो कला अब लुप्त्प्रै है। शायद।

हमारे बच्चे कभी ये अनुभव कर सकेंगे?

घर का बना पेंडा, भैंस का दूध। खेत का गन्ना, हरा चना, कच्चा मूंग खेत में तोड़ छील कर खाना। आग में पकाया अल्हुआ, मकई ओरहा। और भी बहुत कुछ शुद्ध, प्राकृतिक और देहाती! शायद समय आएगा, हमारे बच्चे टूरिस्ट बनके अपने ही गांव जायेंगे और ये अनुभव प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

आइये बेडिंग को हार्दिक श्रधांजलि मिल के देते हैं! दो मिनट का मौन आँख बंद कर के।

Sunday, January 20, 2013

राहुल गाँधी को बहुत बहुत शुभकामना!


कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के बाद आज राहुल गाँधी का पहला भाषण सुना!

काफी बाते अच्छी लगी.

वो कांग्रेस की कमियों को गिनाते हैं, उस हद तक बदलाव की बात करते हैं जिसको कहने की साहस किसी भी पार्टी के धुरंधर राजनीतिज्ञ भी नहीं कर पातें हैं. इस समय जब सबकी आँखें २०१४ तक ही देख पा रही हैं वो उससे कही आगे कि दृष्टि रख रहे हैं. आखिर क्यों नहीं? इस समय भारत की राजनीती में उनके सिवा कोई दूसरा नहीं है जो इतने आगे तक सोच रख सके. एक वही है जो आने वाले सालो तक निर्विवाद निर्विरोध नेतृत्व दे सकते हैं. कारण है कि अब तक का इतिहास गवाह है, भारत की राजनीती गाँधी परिवार के बिना नहीं चलती है. एक तरफ कांग्रेस उनसे एकजुट रहती है. तो दूसरी तरफ अन्य पार्टियां उनके खिलाफ आग उगल कर राजनीती करती है. और ये सिलसिला जारी रहेगा ऐसा लगता है.

जब वो बोलते हैं तो लगता है हम में से कोई आम आदमी बोल रहा है जो साधारण है, सीधा सादा है और जो सपने देखता है और उन सपनो को पुरे करने का प्रयास करता है. हारता है पर टूटता नहीं है, और हिम्मत से उठकर आगे बढ़ता है. व्यक्तिगत कटाक्ष नहीं करता है, कीचड़ नहीं फेंकता, दुसरे को नीचा दिखने की कोशिश नहीं करता है.

पहले भी वो अपने अलग अंदाज से लोगो का ह्रदय जिनते का प्रयास करते रहे हैं. जब किसी भी पार्टी के वरीय और कनिष्ठ आरामतलब नेतागण वतावान्कुलित कक्ष में आराम फरमा रहे होते, वो देश के किसी कोने में कंधे पर बोझ ढो रहे होते, गरीब के घर भोजन और विश्राम कर रहे होते. उन्हें बच्चा बोल जाता, नौटंकीबाज कहा जाता, ऐसे शब्द बोले जाते हैं जिससे कोई भी तिलमिला जाये. पर वो उस स्तर पर नहीं उतरते हैं. देखना है वो भारत की राजनीती की तस्वीर बदल पाएंगे या भारत की राजनीती उन्हें बदल देगी. देखना है कि वो वही सीधे सादे व्यक्ति बने रहेंगे या घाघ एवं कटुभाषी राजनीतिज्ञ में तब्दील होंगे.

आशा है उनके नेतृत्व में कांग्रेस और देश नयी ऊँचाइयों को चूमेगा. किन्तु रास्ता आसान नहीं होगा. देश की एक एक समस्या और देशवासी उनका पग पग पर इम्तिहान लेते रहेंगे.

राहुल गाँधी को बहुत बहुत शुभकामना!


Saturday, January 12, 2013

सिक्को का गुल्लक

बूँद बूँद जमा करता रहा है ताजिंदगी
डूबा रहता है घड़ा भरने के खयालो में
इस ख्वाब से निकल पागल, नेता बन जा
पराये घड़ो से भर ले सागर चंद सालो में

कब तक रखेगा सिक्को का गुल्लक
पुरानी अलमारी के अन्दर, बंद तालों में
नेता बन और मकरी से सिख तरक़ीब
कैसे फंसाते हैं दुसरो को मकड़जालों में

कब तक नलके से भरता रहेगा पेट
ढूँढता रहेगा स्वाद बासी निबालों में
नेता बन देश चला दिन के उजाले में
अँधेरे में डूब गालों में बालों में प्यालों में

-अमिताभ रंजना झा

Hate Cigarette packs of today


I have been a teetotaler through my life. But I extremely hate the Cigarette packs of today. They make me extremely uncomfortable. What's the motive to put such sick picture? To discourage people from smoking? Why not ban cigarette manufacturing, the root cause?

Most of the government not willing to ban manufacturing becuase that brings lot of revenue. So the scary image is just and eyewash and basically an stupid act of playing with the emotion of the somkers.