Tuesday, May 27, 2014

अच्छे दिन आने वाले हैं

किसी गली से गुजर रहा था
एक झोपड़ के पास मेरे
कदम बस ठिठक गए
दीवाल झुकी टूटी हुयी थी
ऊपर छत भी नहीं थी
घर अँधेरे में था डूबा
बाबा ने ताड़ी पी रखी थी
भूखे बच्चे बिलख रहे थे
रसोई में रोटी नहीं थी
माँ उन्हें फुसला रही थी कह,
दिन बुरे जाने वाले हैं, अच्छे दिन आने वाले हैं.

किसी नुक्कड़ से गुजर रहा था
चौपाल के पास मेरे
कदम बस ठिठक गए
महंगाई पर चर्चा चली थी
गरीबी भी बातों में निकली थी
बेरोजगारों की हालत बुरी थी
बिजली पानी किसी ने न देखी सुनी थी
विकास कागज पर हुयी थी
पर टीवी पर विज्ञापन आ आ कर
उनको हौसला दे रही थी कह,
दिन बुरे जाने वाले हैं, अच्छे दिन आने वाले हैं.

नए प्रधानमंत्री ने शपथ थी खायी
नयी सरकार कस्मे ले रही थी
मैं सोच में खोया हुआ था
चिंतन में गहरे डूबा हुआ था
मंदी जग में छायी हुयी थी
आय में बढ़त नहीं थी
टैक्स मुद्रास्फीति बहुत थी
मन को बस बहला दिया कह,
दिन बुरे जाने वाले हैं, अच्छे दिन आने वाले हैं.
निराशा को झुठला दिया कह,
दिन बुरे जाने वाले हैं, अच्छे दिन आने वाले हैं.
सपने नए फिर सजा लिया कह,
दिन बुरे जाने वाले हैं, अच्छे दिन आने वाले हैं.

- अमिताभ रंजन झा



Sunday, May 18, 2014

#आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी

#आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी
आम आदमी पार्टी से जुड़ कर कुछ आम आदमी खास आदमी बन कर पार्टी के सिद्धांतों को ताक पर रख मनमानी करने लगे हैं. दुसरो की बात नहीं सुनना, ध्यान नहीं देना, सलाह पर ध्यान नहीं देना, निर्णय लेने में देरी करना, भाई बंधुओ मित्रो को पार्टी पद पर बिठा देना, टिकट देना, रैली – प्रमोशन के सलाह को दरकिनार करना, सोते रहना उनकी खासियत बन गयी है. पार्टी में ऐसे हितैषी हो तो शत्रुओं की आवश्यकता नहीं होती. ऐसे #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी के महिमा को सादर नमन:

सत्य तथ्य #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी – पचीसी – पचीस सूत्र
निम्नलिखित तथ्य को समझे और अपने जीवन में #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी मंत्र का जाप शुरू कर सुखद जीवन कि कामना को यथार्थ में बदले.
************************
१. दिल्ली में आप जीता #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी के कारण
२. #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी को मनमानी करने का अधिकार है क्योंकि वो भवन बुद्ध महावीर और गुरु गोविन्द सिंह के अनेक में एक अवतार हैं
३. बिहार के निर्णय में सिर्फ उनकी सुनी गयी क्योंकि #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी अजय हैं अजीत हैं
४. कलंकित और अयोग्य लोगो को वो दल में लाते हैं क्योंकि #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी कि वाणी मात्र सुन के या बस उनके छाया का चरण स्पर्श कर के लोग के पाप धूल जाते हैं, मन पवित्र हो जाता है और योग्यता एकाएक उत्पन्न हो जाती है, अंधे को दृष्टि, गूंगे को वाणी, बहरे तो श्रवणशक्ति, अंगविहीन को अंग, अज्ञानी को ज्ञान, बाँझ को संतान, विद्याथियों को पास मार्क्स मिल जाते हैं.
५. विद्यापति को सारे कविता का डिक्टेशन #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी ने स्वप्न में आ के दिया था
६. जनक को #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी ने स्वप्न में बताया था कहा हल चलाने से सीता की उत्पत्त्ति होगी
७. वीर कुंवर सिंह #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी से प्रभावित हो के अंग्रेजो से लड़ने चले गए थे
८ . चाणक्य को को सारे ज्ञान #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी ने ही दिए थे
९. आर्यभट्ट को गणित और खगौल शास्त्र #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी ने सिखाया था
१०. बुद्ध को एनलाइटनमेंट #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी ने दिया था
११. #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी को किसी भी मुद्दे पर मीडिया या लोगो को कुछ कहने कि आवश्यकता नहीं है क्योंकि वो डायरेक्ट लोगो के स्वप्न में आके सारी बात कहते हैं.
१२. #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी के नाम सोचने मात्र से कुत्तो की दम सीधी हो जाती है, कछुआ कि गति बढ़ जाती है, सूर्य पश्चिम से दिन रात उगने लगती है, सागर अपने जल को मीठा कर देती है
१३. #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी किसी की नहीं सुनते, किसी से बात नहीं करते, किसी से सलाह नहीं लेते क्योंकि वो सीधे मन कि बात जान लेते हैं, ध्यान लगा के. जब भी उनसे संपर्क करना हो और वो न मेल का रिप्लाई करे, न एस एम् एस का. न चिट्ठी का, न फ़ोन उठाये, तो हताश न हो, आँखें मूँद कर उनका स्मरण करें और सारी बात मन ही मन उनको बता दे, वो तुरंत सुन लेंगे।
१४. #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी निर्णय लेने में देर करते हैं या नहीं लेते हैं क्योंकि सब्र का फल मीठा होता है, फल सड़ भी जाए तो फिक्र नहीं वो पशुओ का भोजन या जैविक खाद के रूप में इस्तेमाल हो सकता है.
१५. #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी बिहार के अगले मुख्य मंत्री नहीं बनेंगे क्योंकि वो अमेरिका के अगले प्रेसिडेंट बनाने वाले हैं. वो भारत का अगला राष्ट्रपति नहीं बनना चाहते क्योंकि वो मोनोगेमी में विश्वास रखते हैं, राष्ट्र का पति बनना स्वीकार नहीं।
१६. #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी का ऐसा प्रभाव है कि कोई भी पार्टी आप कैंडिडेट्स के खिलाफ अपने कैंडिडेट नहीं खड़ी करने वाली है, ऐसा यू पी में हाल में सिर्फ सी एम् अखिसलेश कि पत्नी के साथ पिछले चुनाव में हुआ था
१७. #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी के चरण पड़ते ही बिहार विकसित हो जायेगा, इन फैक्ट आलरेडी विकसित होना शुरू हो गया है
१८. #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी का १००० मीटर लम्बा मूर्ति बनाने का प्रस्ताव बिहार सरकार पारित करने वाली है, उसमे पुरे नवग्रहो से, विश्व के हरेक गांव से लोहा और पत्थर मंगाया जाएगा
१९. गणेश से पहले हर पूजा में #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी नमो नमः मंत्र जप जाता है , सप्ता विपताः, अनंत चतुर्दशी कथा से पहले उनका सुमिरन किया जाता है. चौठ चन्द्र में चन्द्रमा ना दिखे तो कोई भी फल हाथ में लेकर उनका स्मरण कर, चाँद दुपरहिया में भी उग आवेगा।
२०. गायत्री जपे न जपे #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी जपने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं, किसी को छींक आवे तो #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी जोर से कहने से उसकी आयु बढ़ जाती है.
२१. #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी का नाम लेबे से मैली गंगा साफ़ हो जाती है, मुनसपलिटी का पानी भी फ़िल्टर हो जाता है, मोक्ष कि अपेक्षा रखने वालों को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है.
२२. मन में, चरित्र में, हालात में नेगेटिविटी हो तो #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी का नाम लेने मात्र से नेगेटिविटी पाजिटिविटी में बदल जाती है, यहाँ तक की ओ- रक्त भो ओ+ में बदल जाता है.
२३. भंडार में, किताब में, पर्स में #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमीका नाम लिख कर रख दे, अन्न, धन, ज्ञान में खुद बखुद बढ़ोत्तरी होती जाएगी।
२४. सृष्टि के महानयक #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी को कौन नहीं जानता? शस्त्र जिनको छेद नहीं सकते, अग्नि जिनको जला नहीं सकती, पवन जिनको सुखा नहीं सकता, कोई और नहीं वो #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी हैं.
२५. #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी बिहार का, भारत का, विश्व का और सृष्टि का सौभाग्य हैं. यदि वो बिहार में या भारत में या मीडिया में कही नजर नहीं आते तो हताश न हो, उनकी चुप्पी भी बोलती है, वो अदृश्य होकर भी सर्वव्यापी हैं.

मित्रो ऐसे देवता के देवता, राजाओ के राजा #आम-आदमी-पार्टी-के-खास-आदमी का चरणवंदन करें!

Friday, May 16, 2014

The Guy, Destroy or Buy

Good morning!
Today BJP is ought to become the Single Largest Party.
This was final during the days when instead of putting control on Scam, Corruption and Inflation, Congress itself started to get invlolved in scams, corruption and price rise.
Becaue of lack of alternatives, we Indian vote to REJECT. This time it was "Anyone but Congress"! BJP could have been Largest party in the leadership of any leader this time.
Identifying trend and using them for benefit is one of the qualities of a good businessman, here Modi is best.

Today's day is important for Modi as one of these may come to him: "The Guy, Destroy or Buy". Either he will be the guy, in case voters might have believed in his "Achche Din Aane Waale hai" advertisements on TV, Newspapers, FM on which Trillions spent for campaigning and advertisements. Trillions, yes you heard it right!
Otherwise all his opponents will try their level best to destroy him and bring him down. Or his sponsors will again spend billions to buy MPs in favour of him. Money talks!

Aam Aadmi Party too is bound to bite dust. If they could have contested on fifty seats, they might have won forty. The stupid decision to contest on five hundred seats may restrict them in single digit. This blunder have wasted effort and money of million volunteers and donators.
If they will keep committing such mistakes, people will soon stop supporting them.

Who ever makes government, be ready of consistent price rise, corruption and scams! Still, love India and hope for better tomorrow!

All the best!

आज मोदी आर या पार या व्यापार

शुभ प्रभात!
आज बीजेपी का सबसे बड़ी दल अर्थात सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनना तय है। ये तभी से तय होना शुरू गया था जब कांग्रेस में बैठे लोग ही भ्रष्टाचार एवं महंगाई को कंट्रोल करने के बदले स्वयं घोटाले करने लगे।
विकल्प के अभाव में हम भारतीय वोट ऑफ़ रिजेक्शन अर्थात "फलां नहीं जीते" नीति अपना कर वोट करते हैं। सो इस बार "कोई जीते, कांग्रेस नहीं" की लहर चल रही थी।
इस वर्ष कोई भी बीजेपी वाला होता तो भी बीजेपी का सबसे बड़ी दल बनना तय था। लहर को भुनाना अच्छे व्यवसायी की पहचान है, और मोदी पार्टी में बाजी मार ले गए ।

आज का दिन मोदी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज वो आर या पार या व्यापार!
भोली जनता उनके लाखो करोड़ के विज्ञापन द्वारा प्रचारित "अच्छे दिन आने वाले हैं" में भरोसा रख उन्हें स्पष्ट बहुमत दे सकती है!
ऐसा नहीं हो सका तो उन्होंने जिन जिन को नाराज किया है वो उन्हें कही का नहीं रखने की पूरी कोशिश करेंगे। हालाँकि मोदी के जिन स्पॉन्सरों ने पैसे पानी की तरह खर्च किया है वो सांसदों का ईमान खरीद मोदी को सपोर्ट करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। सच है पैसा बोलता है!

आम आदमी पार्टी को भी अपना औकात आज पता चल जायेगा। यदि वो पचास सीट पर लड़ते तो शायद चालीस सीट जीत जाते। किन्तु पांच सौ सीट पर लड़ने की मूर्खतापूर्ण निर्णय के कारण सिंगल डिजिट में ही रह जायेगी। इस निर्णय ने करोड़ो वालंटियर्स लाखो डोनटर्स का समय एवं पैसा बर्बाद किया है और लोग बार बार ऐसा करने से हिचकेंगे।
उसे याद रखना पड़ेगा "समय पाई तरुवर फले, केतक सिंचों नीर", अत्यधिक खाद और कार्बाइड के चक्कर में नुकसान सेहत को ही होता है।

जिसकी सरकार बने, हम महँगाई एवं भ्रष्टाचार पर कंट्रोल की न रखें तो अच्छा क्योंकि ये होने से रहा। फिर भी भारत हमको भी प्यारा है!

शुभकामना दोस्तों!

Saturday, April 5, 2014

frequent annoying recurring advertisements

Now BJP should change its name to Modi Bhakt Party (MBP). In the frequent annoying recurring advertisements now a days the stress is on MODI Sarkar instead of BJP sarkaar. Never saw such obsession with individual leader by any party. By the way what might be the cost of advertisements? If it is 3 Crore for a 10 second ad in a T20 match and they so 40 times, it will be 120 Crore. for 20 matches it will be 1200 Crore. On 10 TV channels, 100 times a day for 30 days at rate of 3 Crore per 10 ad, the cost will be 10 x 100 x 30 x 3 = 90,000 crores. Who is paying this money? http://www.digitalimpulse.in/insights/television-advertising-in-india
Feku Feko Faking! Nautanki sunane mein achcha lagta hai! Sune aur hanse! https://www.youtube.com/watch?v=1wvvAv2wQ9o
http://archive.indianexpress.com/news/the-modi-machine-makeover-gurus/1184809/
http://social.ndtv.com/truthvshype/permalink/118646
http://greatgameindia.wordpress.com/2013/04/16/mechanics-of-narendra-modis-pr-agency-apco-worldwide-orchestrating-our-future/
http://indiatoday.intoday.in/story/narendra-modi-gujarat-government-american-firm/1/179353.html
http://www.india.com/loudspeaker/arvind-kejriwal-is-right-narendra-modi-is-gujarats-biggest-public-relations-con-job-of-our-time-21374/
https://www.youtube.com/user/rakeshfilms?feature=watch

Tuesday, March 25, 2014

पांच साल कहाँ थे

घर जला के पूछते हो, के हाल कैसा है,
मासूम से जालिम, ये सवाल कैसा है?
पांच साल कहाँ थे, जो अब आये पूछने,
और पूछते हो मन में, ये मलाल कैसा है?

हर जगह करें घोटालें, कोयले से खेल तक,
नेता बाबू माफिओं का, ये जंजाल ऐसा है.
खोयी चौबन्नी अठन्नी, डूबी है रुपैया भी,
मुद्रास्फीति का दशको से ये कमाल कैसा है?

परिवार आठ लोगों का, पिता ने पांच हजार में चलाया
पूछे लाखों तुम कमाते हो, फिर ये तंग हाल कैसा है?
मैं खुद से पूछता हुँ, ढाई लोगो की है मेरी फैमिली
पर पैसा कैसे कहाँ बह जाता है, ये गोलमाल कैसा है?

खाँस दे जो अडानी, तो संसद में छाती चुप्पी
एक शब्द भी नेता कहे, ये मज़ाल कैसा है?
अम्बानी पे उठी ऊँगली, तो एक हो गए सब
भौंहें चढ़ा के पूछते हैं, ये बवाल कैसा है?

खीर न बनाना, अच्छे कपड़े भी ना पहनना,
बहन बीबी बेटी छुपाना, क्या बुरी नजर का,
चुनाव का मौसम है, नेता घर आ धमकते हैं,
पूछ बैठे कही कि वो लेडीज रूमाल कैसा है?

जेबे खाली रखना, टीवी फ्रीज़ भी ढँके रखना,
बटुवें में बिल और कागज, ठूंस के न रखना
कही टैक्स फिर ना बढ़ा दे, ये सोच के कि है कम
नहीं तो हर बटुवे में इतना, मोटा माल कैसा है?

उपरवाला भी डरता है इसलिए नीचे न उतरता है
ईश्वर भी फँस के तड़पे सोचे ये जाल कैसा है?
तुम भी कुछ न पूछना और नजरे नीची रखना,
भगवान हैं वो उनके आगे, ये लोकपाल कैसा है?

- अमिताभ रंजन झा

भूले कभी न भूला मेरे जीवन का वो जुम्मा

भूले कभी न भूला मेरे जीवन का वो जुम्मा
दायें हाथ पे मेरे लिया था तुमने एक चुम्मा

उस दिन तुम थी मैं था और थी बस तन्हाई
मैं भी था शरमाया और तुम भी थी सकुचाई
बिजली सी थी कौंधी धड़कन ने दौड़ लगाई
भींगे होठों से तुमने मेरे हाथ पे छाप लगाई

भूले कभी न भूला मेरे जीवन का वो जुम्मा
दायें हाथ पे मेरे लिया था तुमने एक चुम्मा

सोचूँ अब भी जब मैं दिल बेक़रार हो जाता
आँखें मूँद के अपने मैं फलैश बैक में जाता
नसों में लहू थम जाती मन बेचैन हो जाता
इस अजीब नशे में मैं खोया डूबा रह जाता

भूले कभी न भूला मेरे जीवन का वो जुम्मा
दायें हाथ पे मेरे लिया था तुमने एक चुम्मा

देख मुझे इस हालत में बीबी से रहा न जाता
पूछे ऐसे क्यों खोये हो क्या तुमको हो जाता
इस दिल में राज छुपा हैं उसे कैसे मैं बताता
इश्क़ पे बस न किसी का कैसे उसे समझाता

भूले कभी न भूला मेरे जीवन का वो जुम्मा
दायें हाथ पे मेरे लिया था तुमने एक चुम्मा

- अमिताभ रंजन झा



Tuesday, March 18, 2014

व्यंग: तू पी एम् की औलाद है पी एम् बनेगा।


मैंने विश्व के महानायक निरंतर गोदीजी के बारे में लिखा था व्यंग: दूध दुहने का प्रतियोगिता में। गोदीजी लगातार चर्चा में बने रहते हैं। आजकल झूलन आसन के द्वारा गोदीजी को ईमानदार बताना काफी चर्चा में हैं। झूलन आसन बचपन में झूला के आसन में बैठ कर झूलते रहते थे सो उनका नाम ही पर गया झूलन आसन। बड़े हुए तो एक वेबसाइट बनाया। नाम नहीं फुरा रहा था तो याद आया उनके अंगना में बौकी नाम की सेवक थी जिसके बाल में ढील और लीख भरा रहता था सो साईट का नाम रख दिए बौकीलीख। झूलन गोदीजी की बड़ाई तो कर दिए पर उनको गोदीजी के राज्य में एक हजार एकड़ मनचाहा जमीन नहीं दिया गया तो वो गोदीजी के बड़ाई के बयान से मुकड़ गए।

उधर रहल गंदे सदमे से बौरा गए। कहते फिरते हम लोग दू सौ से ज्यादा सीट लेंगे। फ्लाइट में जाते तो २०० सीट बुक कर लेते हैं, आई पी एल देखने जाते तो २०० सीट बुक कर लेते। बोलते जहाँ जायेंगे २०० सीट लेंगे कम से कम। सदमा का कारण मत पूछिए। उनकी विश्व के सबसे शक्तिशाली महिला में से एक किन्तु दुखिया विधवा माई ने मौनमहिन को पी एम् बना दिया। मौन जी मौन रहते थे और महीन से स्वभाव से सो नाम पद गया मौनमहिन। मौन जी ने टीम में कूलमाडी, राजन जैसे धुरंधरो को शामिल कर लिए, ऐसे धुरंधर की बालू से भी तेल निकाल ले। इन लोगो से कोयला, टेलिकॉम, कमनवेल्थ गेम्स इत्यादि हर क्षेत्र में में मुँह काला किया। परिणाम ये हुआ की पार्टी अंदर इन शत्रुओ से कही भी मुंह दिखाने के काबिल नहीं रही। रहल गंदे जी का पी एम् होने का खवाब टूट गया। सदमा छोटा नहीं था सो वो भी जिन्नावानी की तरह पी एम् नहीं बनाने के शॉक से बौरा गए। दिली जितने पर हरमन केजड़ेबाल अलग बौरा गए, आनन् फानन में आसपास के चापलूस लोग कह दिए हवा है, लहर है, सब सीट पर उम्मीदवार खड़ा कर दीजिये। सीट बाँट दिया गया है, पर उम्मीदवारों को फण्ड के नाम पर झाबाबा का ठुल्लु दे दिया गया है। गरीब और माध्यम वर्ग के लोग बेटी की शादी का पूँजी और जीवन भर का जमा, खानदानी जमीन बेच कर कंगाल हो चुके हैं और अभी और बदहाली बाकी है। हमको भी टिकट लेने को दोस्तों ने कहा, हम हँसे, उ पार्टी में एम् पी बन के का करेंगे जहां न बत्ती मिलेगा ना हरयाली?

इधर कुछ दिन पहले गोदीजी साहब महिला जासूसी योजना के कारण चर्चा में थे। रहल गंदे को एक रात नींद नहीं आ रही थी। सोते थे लगता था कुर्सी जा रही है, उठ जाते। सो फिर उठ गए। सामने दीवाल पर निरंतर गोदी और उनके अंतरंग मित्र गोमुख साह का फोटू लगाये थे। डार्ट उठाया और उन दोनों के फोटू पर चलाने लगे। एफएम चलाया गाना आ रहा था आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ। रहलजी का माथा ठनका। लैपटॉप उठाया गूगल करने लगे एक एक पिक्चर दोनों का छान लिया। संजोग से गोमुख के इंटरनल पिकासा फोटू अकॉउंट में एक्सेस हो गया। देखा दोनों का आपत्तिजनक फोटू। पाया कि गोदी जी और गोमुख जी तो 'वो' हैं। तो रहल गंदे के जासूसी दिमाग के कीड़े ने पुछा ये वो हैं तो महिला जासूसी किसके लिए कर रहे हैं और ये साहब कौन हैं? तभी रहल जी को बौकीलीख से ट्वीट आ गया कि गोदीजी वीसा चाहते हैं, सो जासूसी खुराक देदेमा जी के लिए करवा रहे हैं। देदेमा जी ही साहब है और इस करतूत का पता देदेमा जी की पत्नी को चल गया है और दोनों अलग रह रहे हैं। रहल गंदे पसीने पसीने होने लगे और चिल्लाने लगे देदेमा साहब है देदेमा साहब है। माई दौड़ के आयी, कलेजे से लगायी बोली, फिर बुरा सपना देखा होगा, और २०० सीट दिलाने का भरोसा देने लगी। ऍफ़ एम् पर गाना आ रहा था तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा तू पी एम् की औलाद है पी एम् बनेगा। रहल फिर सपनाने लगे, ख्याल आया कि गोदीजी का सीना अब तक छप्पन इंच का क्यों हो गया? तो फिर बौकीलीख के ट्वीट में पाया कि गोमुख जी को ५६ इंच का सीना पसंद है तो गोदीजी सिलिकॉन पैड प्लांट करवा के छब्बीस इंच का सीना छप्पन इंच के लिए करवा लिए। ऍफ़ एम् पर गाना आ रहा था इश्क़ ने नचाया ता थय्या थय्या।

- अमिताभ रंजन झा

Sunday, March 16, 2014

जोगीरा सारा रा रा - मुबारक़ होली


कांग्रेस भाजपा राजद जदयू बोले एक ही बोली
आम आदमी को नोच लूट के भरो अपनी झोली
बोल जोगीरा सारा रा रा जोगीरा सारा रा रा
सारा रा रा रा रा जोगीरा सारा रा रा रा रा

भ्रष्ट बाहुबली के टिकट उ बांटे वोट में चल्हियें गोली
भय सदमा से सिकुड़ल घर में जनता ऐसी भोली
बोल जोगीरा सारा रा रा जोगीरा सारा रा रा
सारा रा रा रा रा जोगीरा सारा रा रा रा रा

चोर उचक्कन के जाये ज़माना जनता आँख है खोली
स्वार्थी लूटेरा नेतन के अब कुर्सी भूकम्प से डोली
बोल जोगीरा सारा रा रा जोगीरा सारा रा रा
सारा रा रा रा रा जोगीरा सारा रा रा रा रा

पकड़ पकड़ के मुँह हो काला गद्दारों की अबकी होली
पहन बसंती चोला टोपी निकलल आम लोग की टोली
बोल जोगीरा सारा रा रा जोगीरा सारा रा रा
सारा रा रा रा रा जोगीरा सारा रा रा रा रा

जोगीरा सारा रा रा - मुबारक़ होली
आप बिहार के लिए दान करे इस होली

- अमिताभ झा


Saturday, March 15, 2014

AAP Candidates from Bihar

Below are the AAP candidates from Bihar. If you know any negative aspects like involvements in Criminal, illegal, unethical activities then please goto http://ecourts.gov.in/services/cases/case_no.php. Select the state as Bihar and District as Katihar and other information for case against him in court. Please share the info here and report to AAPLS2014@GMAIL.COM. That way we can have authenticated information from Official court website.

1 Bihar Darbhanga Dr Prabhat Ranjan Das
2 Bihar BANKA Neeraj Kumar
3 Bihar Buxar Dr. Shweta Pathak
4 Bihar Katihar Victor Jha
5 Bihar Khagaria Dr. Swami Vivekanand
6 Bihar Kishanganj Alimuddin Ansari
7 Bihar Madhubani Irshad
8 Bihar Munger Sandeep Kumar
9 Bihar Sasaram (SC) Geeta Arya

Dr. Prabhat Ranjan Das - A medical doctor by profession. He's an MBBS, MD, PhD, worked for a long time in New York and New Jersey, while working in the USA, a regular visitor to Darbhanga for social causes, used to contribute a fixed portion of his income to social causes, helped in establishing more than 300 village libraries, his own-funded NGO organises training programs for students and teachers, settled in Darbhanga for the last 2 years engaged in social work, active supporter of Anna movement and AAP activities.

Neeraj Kumar- He is 45 years of age and full time social worker .He contested Banka loksabha constituency after Death of late Sh. Digvijay Singh in 2010.at that time he secured 35593 votes as a candidate of Rashtriya lok samta Party. He is actively involved an Anna Movement. He is multifaceted personality ,a singer and writer. He also wrote a song on AAP.

Dr. Shweta Pathak- Dr. Shweta Pathak: 33 years old. Unmarried. Private medical practitioner as physician in Buxar. Belongs to Landowning family: Executive member is doctor’s association and has organized health camps for poor in district. Participated in anna movment and has participated in various party activities. Good reputation in society.

Victor Jha- 35 years old, Activist, led Anna movement in Katihar district, very active in exposing corruption in multiple departments of the district administration, hospitals, etc., very active agitator and organiser and a good orator, and activist of considerable energy and courage

Dr. Swami Vivekanand- Associate Professor in private medical college in Katihar, associated with Anna movement from the very beginning, significant contribution to the movement at both regional and state levels, a good orator and organiser, established 150 bed hospital and paramedical and nursing training institute with people's cooperation, that is now a government recognised institute, very active in organising free medical camps, every Sunday personally spends the whole day in free medical consultations, socially active on public issues - recently organised huge agitation in support of temple devotees mowed down by a running train near Khagaria.

Alimuddin Ansari- Alimuddin Ansari, about 50 years old a close associate of socialist leader Surendra Mohan, a backward Ansari Muslim, Ansaris being the single largest Muslim group in both Kishanganj and most other Muslim concentrations of Bihar, organiser and leader of a very big agricultural workers organisation, a popular agitator and fighter on public issues, generally considered a voice of all oppressed people and not just as a Muslim leader.

Sandeep Kumar- Sandeep Kumar: 28 years old: Software engineer, worked in MNC in IT company for 2 years. Since then he has been active in social activities. He claims to be associated with Jan Lokpal movment since beginning in Delhi. He claims to have participated in Nirbhaya andolan and Bijli aandolan. He has organized 200 nukkar sabhas in his district. He has helped small entrepreneurs start businesses of their own and helped farmers get loan from banks. During Membership drive he made 12000 members for party and has 60 active volunteers with him.

Geeta Arya - About 60 years old. Began his career as a geography school teacher, 1980-84 worked in education section of Patna secretariat, 1984-2013 worked in police, known as an honest police officer who helped common people, inspired by Anna movement and AAP, now an active member of the party.

Irshad - Candidate from Madhubani. No information available. So if you know any information, please share.

Ref:
http://www.aamaadmiparty.org/5th-candidate-list-announced-2014-elections
http://www.aamaadmiparty.org/3rd-list-of-candidates-2014-elections